अंडई गांव बांध निर्माण को लेकर राजनीतिक दलों की सिसायत, कोई पार्टी विरोध करती है तो कोई समर्थन, करोड़ो रु दी जा चुकी है मुआवजे की राशि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अंडई गांव बांध निर्माण को लेकर राजनीतिक दलों की सिसायत, कोई पार्टी विरोध करती है तो कोई समर्थन, करोड़ो रु दी जा चुकी है मुआवजे की राशि

राजेन्द्र तन्तवाय की रिपोर्ट
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
डिंडोरी जिले के समनापुर  के अंडई ग्राम में खरमेर नदी में बनने वाले बांध का विरोध ग्रामीण लगातार करते आ रहे है । वही अब जनता दल यूनाइटेड ने भी अपनी राजनीति सियासत चमकाने गाँव पहुँचे जनता दल यूनाइटेड के प्रदेशाध्यक्ष सूरज जैसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि अंडई ग्राम में बन रहे बांध का ग्राम पंचायत से कोई प्रस्ताव नही लिया गया जबरदस्ती बांध बनाने का प्रयास किया जा रहा है । सूरज जैसवाल ने बताया कि वहा की भूमि उपजाऊ है वँहा बांध की आवश्यकता नही है लेकिन जबरदस्ती बांध का निर्माण कराया जा रहा है, जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कहा कि कांग्रेस ,भाजपा के नेताओ को इन आदिवासियों से कोई लेना देना नही है ये केवल राजनीति करते है, वही अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खरमेर नदी में बनने वाले बांध की याद वर्षो बीत जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड को आखिर क्यों आई, जब किसानो को सरकार के द्वारा  करोड़ो रु की मुआवजा राशि दी जा चुकी है,यहाँ  सवाल यह भी है की यदि बांध का कार्य  स्थगित होता है तो अभी तक किशानो को दी गई मुआवजे की राशि को सरकार कैसे बसूल करेगी,।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।