आई विटनेस न्यूज 24,बड़वाह , नगर के सिविल अस्पताल बड़वाह में सोमवार को कोविड -19 की जांच कराने पहुंचे दंपत्ति के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है । जिसमें पीडित दंपत्ति ने ड्यूटी के दौरान डॉ . अनुज कारखुर पर बत्तमीजी के साथ मारपीट करने तक के आरोप लगाए । वहीं थाने जाकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया । पीड़ित कोठारी ने बताया कि महिला 23 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी । करीब 14 दिन तक क्वॉरेंटाइन रही । इसके बाद दूसरी बार जांच कराने अपने पति नितिन के साथ स्थानीय सिविल अस्पताल गई । जहां कोई भी नहीं मिला जो हमारी जांच कर सके । ऐसे में हमारी चर्चा सीबीएमओ डॉ . दिनेश ठाकुर से हुई । फिर उन्होंने कहा अस्पताल जाईए । ड्यूटी पदस्थ डॉक्टर से बात करता हूं । जब हम पुनः अस्पताल गए तो वहां पदस्थ डॉ.अनुज कारखुर ने ऊंची आवाज में बात करते पर्ची फेंक दी । बदसलूकी व मारपीट तक उतारू हो गए ।
बीच - बचाव करने के दौरान मेरे साथ भी मारपीट की । हांलाकि डॉ.अनुज कारखुर ने भी थाने में आवेदन दिया है । वहीं मामले में डॉ.अनुज कारखुर ने कहा कि अस्पताल में जो भी मरीज आता है उसे देखना हमारा काम है । मरीज को बिना इलाज किए वापस नहीं भेज सकते हैं । डॉ.अनुज कारखुर ने कहा कि मैंने किसी के साथ कोई बत्तमीजी नहीं की । विवाद के दौरान पूरा स्टॉफ मौजूद था ।
