लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सहायक आयुक्त से की मुलाकात, कर्मचारियों की समस्यायों से कराया अवगत सोप ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सहायक आयुक्त से की मुलाकात, कर्मचारियों की समस्यायों से कराया अवगत सोप ज्ञापन

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडोरी जिला शाखा अध्यक्ष प्रकाश सिंह चंदेल एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदिवासी विकास विभाग डिंडोरी के सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मुलाकात की, जिसमें विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास आश्रम स्कूलों, कार्यालयों में सभी प्रकार  कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराया गया मांगों का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विशेष रूप दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन कर्मचारियों को पुनः सेवा में लिए जाने एवं विगत कई माहों से वेतन मानदेय के भुगतान हेतु चर्चा किया गया और दैनिक वेतन भोगी एवं अनुकम्पा नियुक्ति के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने हेतु एवं नियमित कर्मचारियों को वर्दी समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने एवं सभी समस्यायों का निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा गया जिसमें  सहायक आयुक्त द्वारा अतिशीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा उनके द्वारा संगठन को भरोसा दिलाया गया, मुख्य रूप से मिहीलाल धुर्वे पूर्व जिला संगठन महामंत्री प्रांतीय संयोजक अंशकालीन प्रकोष्ठ सुरेश ठाकुर  विभाग में कार्यरत कोदू झरिया शिवकुमार ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।