मध्य प्रदेश में नए सत्र से शिक्षकों को मिलेगी एक और नयी जिम्मेदारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में नए सत्र से शिक्षकों को मिलेगी एक और नयी जिम्मेदारी

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
स्कूल शिक्षा विभाग  जल्द ही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी जिम्मेदारी देने वाला है । इसके तहत शिक्षकों  को स्वास्थ्य दूत बनाया जाएगा , जो विद्यार्थियों को कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे । इसकी शुरुआत नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 अप्रैल से की जा सकती है ।
दरअसल , अभी कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूल बंद है और 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी चालू हो रही है । ऐसे में हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ करने का फैसला किया है , तभी पहली से आठवीं तक के स्कूलों को भी खोला जाएगा , हालांकि अभी तक लिखित में आदेश जारी नहीं हुआ है । ऐसे में देश - प्रदेश में बढ़ते कोरोना  को देखते स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र द्वारा स्कूलों में स्कूल हेल्थ कार्यक्रम चलाए जाने का फैसला लिया गया है । इस कार्यक्रम में प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में चुना गया है । इनका काम रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रसारित करना होगा । इसके तहत पहले शिक्षकों को कोरोना और अन्य बिमारियों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा जो कि 25 मार्च से शुरु होगा । 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।