कोरोना आपदा में आगे आये निजी अस्पताल ,दे रहे मुफ्त सेवाएं पेश की मिसाल , - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कोरोना आपदा में आगे आये निजी अस्पताल ,दे रहे मुफ्त सेवाएं पेश की मिसाल ,

आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश के 12 निजी अस्पतालों ने एक ऐसी मिसाल पेश की है जो दूसरों के लिए नजीर बन सकती है । कोरोना महामारी में जहाँ राजनेता आरोप प्रत्यारोप में व्यस्त हैं , समाज के दुश्मन कुछ अस्पताल और मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े कुछ लोग मरीज को लूटने के लिए मोटेमोटे बिल , दवा , इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी में लगे हैं ऐसे में इस समाज का वो चेहरा सामने आया है जिसे वाकई सेल्यूट करने का दिल करता है । ग्वालियर के 12 निजी अस्पतालों ने जिला प्रशासन से कहा है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में हमारा अस्पताल जनता के लिए खुला है । हमें एक पैसा नहीं चाहिए , उलटा हमारे यहां के संसाधन , स्टाफ सुविधाएँ मरीज के लिए उपलब्ध हैं । इन 12 अस्पतालों में से 6 एक्टिव भी हो गए हैं जबकि शेष 6 भी जल्दी ही एक्टिव हो जायेंगे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।