इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए कई धार्मिक स्थल आगे आये। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए कई धार्मिक स्थल आगे आये।

स्वामीनारायण मंदिर में 500 बेड की सुविधा

जहांगीरपुरा मस्जिद, दारुल उलूम में भी 120 बेड के कोविड सेंटर में तब्दील

 दिल्ली/इंदौर में राधा स्वामी सत्संग केंद्र बना  कोविड केयर सेंटर

आई विटनेस न्यूज 24
वडोदरा में जिस स्पीड कोरोना पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए प्रशासन के तो हाथ-पैर फूल ही रहे हैं, अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं भी जवाब देती दिख रही हैं. इस मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए कई धार्मिक स्थल आगे आ रहे हैं.

गुजरात में वडोदरा के अटलादरा में श्री स्‍वामीनारायण मन्दिर ने अपने परिसर में कोविड मरीजों के लिए विशेष अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था की है। सूत्रों के अनुसार इस अस्‍थायी अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की सुविधा के साथ पांच सौ बिस्‍तर उपलब्‍ध हैं।वहीं बड़ोदरा के जहांगीरपुरा मस्जिद, दारुल उलूम में भी 120 बेड के कोविड सेंटर में तब्दील।

मध्य प्रदेश में इंदौर में बढ़ते मामलों के बीच राधा स्वामी सत्संग ब्यास मैदान को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।