आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है । नए बिजली कनेक्शन देने में विलंब के कारण 3 सहायक प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । इतना ही नहीं इस मामले में विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सभी मैदानी अधिकारियों - कर्मचारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने कहा कि हर हालत में अधिकृत प्रकरणों में आवेदन का तुरंत निपटारा किया जाए और कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कार्य करें ।
दरअसल मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बासौदा वितरण केंद्र में पदस्थ संजय पुरानी को नए कनेक्शन जारी करने में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । इसी के साथ शिवपुर शहर वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक संजीव डूडी को 70 नए बिजली कनेक्शन के आवेदन में राशि जमा करने के बाद भी नया बिजली कनेक्शन ही दिए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । इसके साथ ही साडोरा वितरण केंद्र में 56 दिन में दो कनेक्शन के आवेदक को बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जाने के आरोप में सहायक प्रबंधक नवीन यादव को भी सस्पेंड कर दिया गया है ।
