आई विटनेस न्यूज 24,बुधवार 19 मई बीते देर रात अनूपपुर पिपरिया कासा दूधमनिया मार्ग तरफ से आ रहे पिकअप वाहन जो खुरसा भेलमा जा रहा था। तभी ग्राम गौरेला से ग्राम केकरपानी के लिए जा रहे मोटरसाइकिल सवार को 19 मई की देर रात ग्राम केकरपानी के पास ठोकर मारते हुए फरार हो गया।मोटरसाइकिल में 2 लोग सवार थे जिसमें राजेंद्र नायक पिता माखनलाल नायक उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल अन्य व्यवस्था से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अनूपपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया,साथ ही एक और मोटर वाहन में सवार को भी चोटें आई है बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन रोज देर रात ग्राम खुरसा भेलमा से अंडे लेकर अनूपपुर जाया करता था वही घायल का कहना था कि पिकअप वाहन लहराते हुए आ रही थी जिसे देखकर हम लोग रोड किनारे खड़े हो गए तभी लहराते हुए अनियंत्रित पिकअप वाहन ठोकर मार दी जिससे सर में गंभीर चोटें आई हैं। ऊक्त पिकअप वाहन जैतहरी निवासी अमजद खान का बताया जा रहा जो मौके से फरार हो गया था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहरीर पर पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है।
Home
Unlabelled
तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर,एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर,एक की हालत गंभीर
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
