आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार को महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने मुख्यमंत्री शिवराज के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को दिया।जिसमें मांग की डीएपी खाद की मूल्य वृद्धि को किसान हित में अविलंब वापस लिया जाये महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि कार्य में उपयोग में आने वाली डीएपी खाद के मूल्य में 58 प्रतिशत बढोत्तरी कर दी गई है, एक बोरी खाद का मूल्य सीधे ₹ 1200/- से ₹ 1900/- की गई है, कोरोना महामारी और डीजल-पेट्रोल की बढी किमतों के चलते किसान पहले से ही आर्थिक परेशानी झेल रहा है ऐसे में डीएपी खाद की मूल्य वृद्धि आर्थिक रूप से किसानों की कमर तोड़ देना वाला निर्णाय है क्षेत्र में लगभग 95 प्रतिशत किसान है, कोरोना व लॉकडाऊन के कारण किसानों को वैसे ही दो वर्षों से अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में डीएपी खाद को महंगा करने से खेतों की लागत बढ़ेगी और किसानों की मुश्किलें बढ़ जायेगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी अविलंब किसान हित में डीएपी खाद की मूल्य वृद्धि को वापस ले
Home
Unlabelled
महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने मुख्यमंत्री शिवराज के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को सौप
महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने मुख्यमंत्री शिवराज के नाम का पत्र डिंड़ौरी एसडीएम महेश मंडलोई को सौप
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
