डी. टी.की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी जिला मुख्यालय से अमरकंटक मार्ग पर टाकी नाले में सैकड़ों की तादात में लगभग 3 गाँवो के ग्रामीण नदी के भीतर मछली पकड़ते दिखाई दिए। ये दौर बीते दो दिनों से जारी है।जानकारी के मुताबिक टाकी नाले से लगी नदी में बने बिराज का गेट किसी ने बीते दिनों देर रात खोल दिया। जिससे नदी के भीतर का पानी आगे बढ़ गया और गहराई धीरे धीरे कम होने लगी।
इसी का फायड उठा कर उस क्षेत्र के लगभग 3 गाँवो के ग्रामीण महिला पुरुष बच्चें सभी मछली पकड़ने नदी पर उतर पड़े। मछली पकड़ने का दौर गुरुवार की देर शाम तक जारी रहा।
