शिवराज सिंह का कोरोना से मृत्यु पर तीसरा बडा फैसला मप्र में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिवराज सिंह का कोरोना से मृत्यु पर तीसरा बडा फैसला मप्र में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि

आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों के परिवार को सरकार की ओर से 1 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी। दो दिन पहले ही सरकार ने कोरोना से मरने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था।कोरोना आपदा के बीच शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया. इस फैसले के तहत मध्य प्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिजन की सरकार मदद करेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा कि एमपी में कोरोना से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजन को सरकार एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।
‌मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार इससे पहले भी कोरोना आपदा में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का एलान कर चुकी है. सरकार ने यह तय किया है कि कोरोना आपदा के दौरान जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनके पढ़ाई लिखाई की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी. इतना ही नहीं उनके परिवार को ₹5000 की पेंशन देने का भी फैसला सरकार की ओर से किया गया है. 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।