भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया पहला डोज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया पहला डोज

राजेन्द्र तन्तव्य की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,कोरोना वायरस  संक्रमण से बचाव के लिए लगातार  युवा आगे आ रहे हैं इसी क्रम में आज शाहपुर मंडल के कोषाध्यक्ष जिला योग प्रचारक रामानुज  राव ने शासकीय कन्या शाला  विक्रमपुर में पहुंचकर कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लगवाया। वैक्सीनेशन के बाद मंडल कोषाध्यक्ष ने बताया कि  वे पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं और उन्हें कोई भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगर है संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय टीका है जो इस  भयानक बीमारी को मात दे सकता है उन्होंने अपील की कि  सभी युवा बिना किसी आपवाहों में आए टीका जरूर लगवाएं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।