आई विटनेस न्यूज 24,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने अपने अपने जिलों की स्थिति को देखते हुए 17 मई को खत्म हो रहे कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाना शुरु कर दिया।
डिंडौरी जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए अब 27 मई की सुबह 06 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। अभी तक यह अवधि 17 मई की रात बजे तक थी। यह निर्णय कलेक्टोरेट में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिया।
