राजेन्द्र तन्तवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री निशांत प्रश्नानी एवं डिंडोरी मंडल प्रभारी प्रशांत सोनी ,यशवंत तोमर एवं विकाश वेव्हार ,अभय पांडे आदि के द्वारा डिंडोरी ग्रामीड छेत्र में जरूरत मंद के बीच पहुंचकर राशन वितरित कर सभी युवाओं से अपील कि वे जनता कफ्यू का पालन करे और घर पर रहे तथा सभी युवाओं को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए अब कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। युवा मोर्चा के मंत्री ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार की जानकारी दी। कोरोना से बचाव के लिए युवा मोर्चा जिला मंत्री ने दो गज की दूरी, निरंतर मास्क के उपयोग व कोरोना का टीका को कारगर बताया।
