आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार को निर्देश जारी करते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने कहा कि अब निजी स्कूलों की तरह ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भी 1 से 8 वीं तक की कक्षा व्हाट्सएप के जरिए लगाई जाएगी ।मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है । राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश देते हुए कहा कि 10 जून से पहले व्हाट्सएप पर कक्षा ग्रुप तैयार कर लिया जाए और ग्रुप बनाकर बच्चों को उस में जोड़ने का काम तेजी से होना चाहिए , ताकि 10 जून के बाद बच्चों की पढ़ाई शुरू की जा सके । विभागों को निर्देश देते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक जैसी व्यवस्था रखने की कोशिश की जाए ताकि निगरानी में किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े ।
फाइल चित्र
