आई विटनेस न्यूज 24, मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में केन्द्रीत चक्रवाती तूफान यास के संबंध में चेतावनी दी गई थी कि 26.05.2021 की शाम से 29.05.2021 तक आंधी तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है ।जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर व्यवसायिक केंद्र गाड़ासरई में दोपहर लगभग 3-4 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों ने बताया कि हवा इतनी तेज थी कि लक्ष्मी नारायण यज्ञ टूट गया और लोग घरों की सामग्रियों को समेटने में जुटे रहे। कई लोगों के कपड़े सहित अन्य सामग्री भी तेज हवा में उड़ गए। जिले भर में विगत दो-तीन दिनों से हवा चल रही थी। आज गाड़ासरई,बजाग,करंजिया क्षेत्रो में तेज हवा के चलते अफरा तफरी का माहौल बन गया। दुकानों में लगे टीन शेड के साथ बोर्ड और सामग्रियां भी तेज हवा से यहां-वहां उड़ गई। इससे कई लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश और तेज हवा के चलते सब्जी की फसल को प्रभावित हुई है।मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में केन्द्रीत चक्रवाती तूफान यास के संबंध में चेतावनी के चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने उपार्जन का कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया था।