मार्च से जून तक बिजली-पानी बिल माफ करें, लोन किस्त मैं छूट एवं राशन, मृतक परिवारों को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि दे सरकार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मार्च से जून तक बिजली-पानी बिल माफ करें, लोन किस्त मैं छूट एवं राशन, मृतक परिवारों को पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि दे सरकार

आई विटनेस न्यूज 24,डिंडोरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र  बिहारी शुक्ला ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग किया है कि, मार्च माह से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण से आम नागरिक बेहद परेशान हैं, और सबके सामने रोजी रोटी के संकट खड़े हो चुके हैं, हमारे आदिवासी बाहुल्य जिले में कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने, कोरोना कर्फ्यू के कारण,  मानव अपने जीवन को बचाने के लिए अपने घरों में ही निवासरत है। लगातार कोरोना कर्फ्यू के चलते छोटे बड़े सभी व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा  हैं, दैनिक मजदूरी एवं कार्य करने वाले नागरिकों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है जिस कारण  घरों का खर्च चलाना सभी को मुश्किल पड़ रहा है, आर्थिक तंगी का सामना परिवारों को करना पड़ा  है, अतः आपसे निवेदन है की मानवीय आधार को ध्यान में रखते हुए मार्च से लेकर जून तक या जब तक यह करोना वायरस संकट हमारे जिले एवं प्रदेश में कोहराम मचा रहा है तब तक आम नागरिकों को राहत प्रदान प्रदान करने के लिए बिजली , पानी के बिल, , संपत्ति कर माफ करें।  गरीबों को एवं मध्यम वर्गीय परिवार को मुफ्त में राशन की सुविधा प्रदान करे, किसानों के कर्ज माफ किया जाये,। जिन ऑटो,   वाहन चालकों ने, या अन्य कार्यों के लिए आम नागरिकों ने बैंकों से या फाइनेंस कंपनियों से जो लोन लिया है उनकी किस्तों को मार्च से लेकर जून तक छूट प्रदान करने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाये । साथ ही वीरेंद्र  शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से जिन परिवारों के सदस्यों की मौत हुई है उनके परिवार के लिए पच्चीस लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने की मांग पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा आप से की गई थी। आपके द्वारा  मृतक परिवार को एक लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की जो घोषणा की गई है वह बहुत ही कम है, कम से कम पांच लाख रुपए मृतक परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान करने का निवेदन है।  साथ ही निवेदन है शासकीय, अशासकीय अस्पताल के अलावा घरों में  कोरोनावायरस से हुई मौत का, मृत्यु प्रमाण पत्र पर मौत का कारण कोरोनावायरस  उल्लेखित कराये  जिससे मृतक परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को पाने भटकना ना पड़े ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।