30 मई को प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण आज - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

30 मई को प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के सात वर्ष पूर्ण आज

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने की सभी व्यवस्थापक एवं प्रभारियो से की वर्चुअल मीटिंग
राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24,डिण्डौरी भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत व प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार, संभागीय संगठनमंत्री शैलेन्द्र बरूआ के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे सभी मण्डलों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के 07 वर्ष पूर्ण होने पर आज 30 मई को सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। इस वर्चअल मीटिंग मे भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी मण्डल अध्यक्षों से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली एवं साथ ही सभी को बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये गये निर्देशो को अक्षरतः पालन करना है जिसमे हमे सेवा ही संगठन के माध्यम से हमें हर ग्राम केन्द्र व नगर के सभी वार्डो मॉस्क वितरण, श्रमिकों को राशन वितरण, सेनेटाईजर वितरण, जरूरतमंदो को भोजन वितरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता किट का वितरण, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण के लिए जागरूकता इत्यादि कार्य किये जाने है। युवा मोर्चा के द्वारा डिण्डौरी एवं शहपुरा विधानसभा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी मोर्चा अपनी सहभागिता दे ऐसा आग्रह है। जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक ने कहा कि देश मे बनी वैक्सीन पूर्ण रूप से कारगर है हमें ग्रामीण स्तर मे जो विरोधियों के द्वारा फैलाई गई भ्रम को समाप्त कर सभी से आग्रह करना है कि वैक्सीन जल्द से जल्द लगवायें ताकि इस कोरोना संकट से हमारा देश मुक्त हो सकें। बैठक का संचालन पंकज सिंह तेकाम ने किया एवं बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रधानमंत्री पद की कार्यकाल के सातवें वर्ष के अवसर पर हम सभी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ डिण्डौरी नगर के सभी वार्डो मे सेवाकार्य करना है सभी प्रभारियो से आग्रह है कि अपने वार्डो मे समुचित व्यवस्था कर कार्यक्रम संपन्न करायें। अतः मे आभार महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सपना जैन ने किया एवं इस संकटकाल मे कोरोना से जिन परिवारों मे क्षति हुई है सभी के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्वांजली अर्पित की गई। इस वर्चुअल बैठक के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष  इन्द्रावती धुर्वे, जिला मंत्री प्रीतम सिंह मरावी, महेश पाराशर, कीर्ति गुप्ता, जिला सहकोषाध्यक्ष सुधीरदत्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ठाकुर, हेमसिंह राजपूत, अश्वनी चौरासिया, राजकुमार मोंगरे, कृष्णकुमार मिश्रा, बीरेन्द्र साहू, घनश्याम कछवाहा, सुशील राय, महेश धूमकेती, अनूप गुप्ता, अशोक संत, राजेश्वर साहू,  अनीश शर्मा, मनोहर सिंह ठाकुर, मनीष नायक, एड. नीरज शर्मा, केशव तिवारी, चन्द्रशेखर नायक, भारत सिंह राजपूत, प्रमोद साहू, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र साहू, सुदामा बर्मन, अनिल साहू, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, अविनाश छावड़ा, हर्षवर्धन कटारे, राकेश परस्ते, राजेन्द्र परमार, उदयभान सिंह ठाकुर, रामकृष्ण नायक, सोहनलाल बर्मन, गामू सिंह परमार, ऋतुराज टांडिया, रामानुज राव, शिवम चौहान, रमेश मार्को, वर्षा कुशराम, स्वप्निल छैतीजा, यंशवत तोमर पवन कुमार झारिया, भगत सांडया, दिनेन्द्र कुमार साहू, अर्जुन झारिया, भरत झारिया, विनोद गुप्ता, नेमलाल झारिया, सहित कार्यकर्तागण मोजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।