आपदा में भी अवसर तलाशते अवैध सट्टा एवं जुंआ फड़ चलाने वाले कारोबारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आपदा में भी अवसर तलाशते अवैध सट्टा एवं जुंआ फड़ चलाने वाले कारोबारी

खाखी की कर्तव्यनिष्ठा पर भी उठते सवालिया निशान
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, डिण्डोरी जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी ,दूर शाहपुर थाना क्षेत्राअंतर्गत शाहपुर सहित पालकी ,बालपुर ,डिपो ,में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन का दंश झेलते बड़े छोटे व्यापारियों सहित आमजन भी मुफलिसी के दौर से गुजरने के लिए विवश हैं पर इस भयावह दौर और आपदा में अवसर पैदा करने वालों की कमी नजर नहीं आती जिसकी बानगी है शाहपुर में जुआ फड़ व सट्टे का कारोबार संचालित करने वाले तथाकथित ऐसा नहीं की इसकी जानकारी पुलिस विभाग के जिम्मेदारों को न हो लेकिन बावजूद इसके सारे काले कारनामे बेरोकटोक संचालित हो रहे है जिससे खाखी वर्दी की कर्तव्यनिष्ठा पर भी सवालिया निशान लग रहे है। दिनांक 28 मई 2021 को शाम लगभग 7:00 बजे शाहपुर के नजदीक जंगल मे शाहपुर के कुछ नामी-गिरामी लोगों को जुआ फड़ में रंगे हाथ पकड़ा गया तथा संचालित फड़ से
कुछ राशि की जब्ती भी की गई, लेकिन वर्दी धारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई ,जुआ फड़  से जप्त की गई राशि को अपनी जेब में डालते हुए दबे पांव वापस चले आए ,जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है, ग्राम पल की ,बालपुर ,चुरिया नए गांव हर जगह सट्टे का कारोबार खुल्लम-खुल्ला रूप से किया जा रहा है ,ऐसा नहीं है, कि इसकी जानकारी थाना शाहपुर प्रभारी को नहीं है ,लेकिन ना जाने क्यों प्रभारी जी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे अवैध कारोबारियों की हौसले बुलंद है !

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।