आई विटनेस न्यूज 24,श्रद्धांजलि सभा उपरांत मास्क, वितरण किया गया।
आधुनिक भारत के निर्माता देश में कंप्यूटर एवं संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, एवं कार्यालय प्रभारी विजय दहिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलीय चित्र पर सूत की माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। भारत देश में कंप्यूटर युग का प्रारंभ, मोबाइल एवं संचार क्रांति से भारत देश को विश्व में विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाने में अहम योगदान दिया है। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पंचायती राज के स्वपन को भी स्वर्गीय राजीव गांधी ने पूरा करते हुए
त्रिस्त्रीय पंचायती राज की व्यवस्था लागू करवाई थी। वीरेंद्र शुक्ला ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 30 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 21 मई सन 1991 को काल के क्रूर गालों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को हम सभी से छीन लिया, आज ही के दिन राजीव गांधी की हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरांबदूर में आतंकवादियों के आत्मघाती हमलावरों के द्वारा की गई थी,। आज राजीव हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनके बतलाए हुए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता, भाईचारे को बनाए रखना है, और मानव सेवा ही सर्वोपरि हो हम सभी को ऐसे कार्य करना है। मैं देश के महान नेता और देश में दूरसंचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। साथ ही वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए आप सभी मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,हाथों को बार-बार धोएं, हाथों को सैनिटाइज करें ,और बहुत ही आवश्यक होने पर घर से बाहर निकले, और साथ ही यह भी ध्यान रखें हमारे घर के आस-पास निवासरत कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे असहाय की सहायता करना हम सभी का धर्म है। आप सभी सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें,। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के द्वारा नगर में मास्क का वितरण किया गया और सभी लोगों से निवेदन किया गया कि आप सभी मास्क को अनिवार्य रूप से लगाएं। घरों पर रहें सुरक्षित रहें।
