डी. टी.की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आर एल यादव ने जिला कलेक्टर रत्नाकर झा से प्रभारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी उर्मिला धुर्वे द्वारा मानसिक व आर्थिक प्रताड़ित सहित सेवा पुस्तिका में वसूली आदेश निरस्तीकरण को केंसिल करने की शिकायत की है।
शिकायत के माध्यम से आर एल यादव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकासखंड बाजार बताया है कि वह 30 मई 2021 को शासकीय सेवा से निवृत्त हो रहे हैं । वही प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी उर्मिला धुर्वे द्वारा मेरे से द्वेष भावना के कारण जनवरी 1999 से अक्टूबर 2020 तक का आदिवासी भत्ता एवं स्थाई भत्ता वसूली आदेश पारित कर सेवा पुस्तिका में इंद्राज कर दिया गया है जबकि वसूली आदेश के संबंध में संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर संभाग के द्वारा समिति गठित की गई थी ,जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक कृषि जबलपुर का उपरोक्त संदर्भित पत्र के द्वारा वसूली आदेश निरस्त किया गया है और आदेश को कार्यालय लिपिक द्वारा सेवा पुस्तिका में इंद्राज कर नोटशीट के साथ प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी के हस्ताक्षर हेतु उनके टेबल पर रखा गया था, सर्विस बुक में स्वयं इंद्राज वसूली आदेश निरस्तीकरण को उर्मिला धुर्वे द्वारा काट दिया गया और नोटशीट फाड़ दी गई इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन किया गया।
आर एल यादव ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें उर्मिला धुर्वे के द्वारा सितंबर 2020 से प्रताड़ित किया जा रहा है और 31 मई 2021 को सेवानिवृत्त है सेवा के अंतिम समय में भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है ताकि पेंशन प्रकरण में परेशानी हो। कलेक्टर से आर एल यादव ने मांग की है कि इसका शीघ्र निराकरण करते हुए दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाए
