कमलनाथ के बयान पर युवा मोर्चा ने कड़ी कार्यवाही की माँग की
आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी।कांग्रेस नेता कमलनाथ के द्वारा दिए गए विवादित बयान "मेरा भारत कोविड"को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा कार्यलय के समक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्ववाहन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के निर्देशन पर व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीश शर्मा व जिला महामंत्री हर्षवर्धन कटारे के नेतृत्व में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।युवा मोर्चा जिलामहामंत्री हर्षवर्धन कटारे ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से लड़ रहा इस विपरीत स्थिति में ऐसा देश विरोधी बयान देना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को शोभा नही देता।इस देशविरोधी बयान को लेकर कमलनाथ के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा जिला मंत्री कान्हा प्रश्नानी,जिला कार्यालय मंत्री यशवंत तोमर,डिंडोरी मंडल प्रभारी प्रशांत सोनी,रमेश ठाकुर,परशराम पारासर उपस्थित थे।
