मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मृत्यु के आंकड़े छुपाने पर आपराधिक मामला दर्ज कराने जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मृत्यु के आंकड़े छुपाने पर आपराधिक मामला दर्ज कराने जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र

आई विटनेस न्यूज 24,डिंडोरी- मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के द्वारा कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाने एवं मध्य प्रदेश की जनता के साथ लापरवाही पूर्ण रवैया अपनाने को लेकर आपराधिक मामला दर्ज कराने पुलिस अधीक्षक डिंडोरी को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेंद्र मरावी ,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रेवा पांडे, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, ने शिकायती पत्र सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि पत्र के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  एवं उनके स्वास्थ्य मंत्री एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोरोनावायरस संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाने और गंभीर लापरवाही बरतने के कारण गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है।

कोविड-19 की दूसरी लहर को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की तैयारियां आरंभ नहीं की गई थी, मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना को लेकर गंभीर नहीं थे, केवल मुख्यमंत्री पद को पाने के लिए और मध्य प्रदेश में  भाजपा की सरकार बनाने, इसी जोड़-तोड़ और चुनावी तैयारियों में लगे थे। शनै -शनै करोना वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल चुका था और लगातार मौतों का सिलसिला ऑक्सीजन की कमी, बैडो की कमी, दवाइयों की कमी, नकली इंजेक्शन, के कारण चलता रहा । मध्य प्रदेश की अंधी  गूंगी बहरी सरकार कोरोनावायरस संक्रमण से प्रदेश में हुई मौतों के आंकड़ों को छुपाकर मध्य प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही हैं, अपनी असफलताओं पर चादर ढकने का प्रयास कर रही है। एक और मध्य प्रदेश में नकली दवाइयां नकली इंजेक्शन और कोविड-19 माफियाओं के द्वारा मध्य प्रदेश के अंदर जाल बिछा दिया गया था, और आपदा में अवसर को तलाश कर आम नागरिकों को मौत की नींद में सुला रहे थे,तब मध्य प्रदेश की सरकार चैन की नींद सो रही थी, जबकि देश के वैज्ञानिकों ने समाचार पत्रों एवं सोशल सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संदेश दिया की दूसरी लहर का कहर आरंभ होने वाला है और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को सरकार दुरुस्त कर ले। मध्य प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके स्वास्थ्य मंत्री पूरी तरह से निष्क्रिय और लापरवाह हैं। इन की लापरवाही से हजारों लोग मौत की नींद सो गए और जिन लोगों की मौत कोरोनावायरस संक्रमण से हुई है उन्हें अनुग्रह राशि एवं अन्य सुविधाएं ना देना पड़े इस कारण मौतों के आंकड़ों को छुपाया जा रहा है। यह एक गंभीर मामला है माननीय पुलिस अधीक्षक जी जिला डिंडोरी में हुई कोरोना वायरस संक्रमण मृत्यु के जारी सरकारी आंकड़े ,एवं मुक्तिधाम कब्रिस्तान एवं अन्य जगहों के आंकड़े, जब आपके द्वारा जांच कराए जाएंगे तब वास्तविकता सामने आएगी और मौतों का वास्तविक आंकड़ा भी आपके सामने और जिले के सामने आ जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी आपसे मांग करती है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र पर गंभीर लापरवाही बरतने वाले मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री और उनके जिम्मेदारो पर मौत के आंकड़ों को छुपाने, एवं जनता को गुमराह करने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने का कष्ट करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।