डिण्डौरी : आईविटनेस न्यूज़-24, स्वतंत्रता आंदोलन में राष्टपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने पूरी ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया। आजाद भारत में उनकी प्रतिमा उपेक्षित है। गांधी चौक डिंडोरी में स्थापित उनकी प्रतिमा की नाक में छेद है। आंखो पर लगा गोल चश्मा गायब हो चुका है। गले पर पड़ी खादी की माला भी नहीं है। महात्मा गांधी की प्रतिमा का ये हाल आज देखने को मिला।
सड़क पर उड़ती धूल के बीच अहिंसा के पुजारी की प्रतिमा दरार भी आगई है। शहर की सबसे प्रमुख रोड पर स्थित प्रतिमा स्थल के आसपास नियमित सफाई भी नहीं होती।
महापुरूषों की प्रतिमा व उनके किए गए कार्यो का सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी की प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी है। प्रतिमा बदलने या मरम्मत करने से संबंधित अन्य विकल्पों पर विचार कर आवश्यक कार्य किया जाना चाहिए।
गांधी प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की जिले़ में ये पहली घटना नहीं है दूसरी घटना है पूर्व में जिला मुख्यालय के निकटतम ग्राम भेंसलगान में प्रवेश द्वार पर लगी गांधी प्रतिमा को असमाजिक तत्वों के व्दारा नुकसान पहुंचाया गया था वो मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया ,घटना निंदनीय है।
