ग्रामीणों के समर्थन में उतरी कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते। जानकारी के मुताबिक यह जलसंसाधन विभाग का प्रोजेक्ट लगभग 347 करोड़ रु का बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रविवार से ही कार्यस्थल में नाराज ग्रामीणों की मोर्चा बन्दी की खबर सामने आई थी। ग्रामीणों को आज क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की जानकारी मिल चुकी थी और क्षेत्र के ग्रामीण कल से ही कार्यस्थल पर अपनी तैयारी के साथ डट गए थे। आज प्रशासनिक अमला और पुलिस बल कार्यस्थल पर पहुंचा जहां ग्रामीणों ने भारी आक्रोश और तनाव को देखते हुए प्रशासन को तत्काल फोर्स वापस करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कार्य प्रारंभ करने के लिए अन्य जिलों कटनी,अनूपपुर,उमरिया से भी पुलिस बल बुलवाया गया था जो की कल से विकासखंड मुख्यालय समनापुर के हॉस्टल में रुका था। आज पुलिस बल और प्रशासनिक अमला जैसे ही कार्यस्थल पर पहुंचा ग्रामीणों ने विरोध प्रारंभ कर दिया तनाव की स्थिति बनते देख प्रशासन को पुलिस बल उल्टे पैर लौटना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला परस्ते और बजाग जनपद अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते भी निर्माण स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा में ग्रामीणों ने पुलिस बल की तैनाती और बल पूर्वक कार्य शुरू करे जाने पर सख्त आपत्ति दर्ज करवाई और वे किसी भी स्थिति में कार्य शुरू किए जाने का पुरजोर विरोध करने की पूरी तैयारी से वहां जमा थे उसके बाद प्रशासन को अपना निर्णय बदलना पड़ा। तनाव की स्थिति निर्मित होते देख प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल की वापसी हो चुकी है।
