मध्य प्रदेश में अनलॉक की तैयारी, जानिए नियम और शर्तें - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में अनलॉक की तैयारी, जानिए नियम और शर्तें

फाइल चित्र

आई विटनेस न्यूज 24,प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए उठाए गए कदमों के परिणाम संक्रमण दर में कमी के रूप में सामने आने लगे हैं। नौ जिलों में संक्रमण की दर पांच फीसद या उससे कम हो गई है। इसे देखते हुए गृह विभाग ने कोरोना कर्फ्यू हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

प्रदेश के 5प्रतिशत से कम संक्रमण वाले जिले में छूट दिए जाने को लेकर 24 मई से 31 मई तक नए आदेश जारी किए हैं।
जिन जिलों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं,वहाँ प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया है। जिसको लेकर नए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन सेवाओं को मिली सकती है छूट

सभी शासकीय कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारी और 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे।

दवाई की दुकान, फल एवं सब्जी की दुकान, दूध डेयरी, आटा चक्की, पशुओं के खाद्य पदार्थ की दुकान, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन शॉप्स एवं खेती किसानी से संबंधित सभी दुकाने पूरे दिन के लिए खोली जा सकती हैं।

कॉलोनी और मोहल्लों की दुकानें पूरे दिन के लिए खोली जा सकती हैं।

ऑनलाइन आर्डर लेकर होम डिलीवरी देने वाली सभी सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थाई दुकाने प्रतिबंध से मुक्त होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजार पर नियंत्रण एवं शर्तें लागू रहेंगे।।            मजदूरों के ठिकाने और बाजार पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है।                निर्माण कार्य की गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संचालित की जा सकती है।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।