राजेन्द्र तन्तव्य की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन पर व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के निर्देशन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते एवं जिला योग प्रचारक मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज के द्वारा ग्राम विक्रमपुर तथा खमारिया के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर राशन जिसमें 4 किग्रा चावल ,1किग्रा दाल,2किग्रा आलू ,1 किग्रा नमक ,तथा मसाले के पैकेट वितरित किए गए साथ ही सभी नागरिकों से अपील कि वे जनता कफ्यू का पालन करे और घर पर रहे तथा सभी युवाओं को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए अब कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। युवा मोर्चा ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की 8 वी किस्त की राशि किसानों के खाते में जमा करा दी गई है तथा DAP खाद के मूल्य में अब 50% की कमी की गई है की जानकारी किसानों को दी ।
