भाजपा मंडल शाहपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान के खिलाफ शाहपुर थाना में सौपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा मंडल शाहपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान के खिलाफ शाहपुर थाना में सौपा ज्ञापन

राजेन्द्र तन्तव्य की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष एड .सुशील राय की अगुवाई में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  के द्वारा देश को बदनाम करने वाले विवादित बयान इंडियन कोरोना तथा मेरा भारत कोविड जैसे बयान देकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित कर देश की जनता किसानों को भ्रमित कर देश की शांति भंग करवाकर देश में अराजकता कारित कराये जाने के उद्देश्य से भड़काऊ बयान का वीडियो जारी किये जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही किये जाने  को लेकर भाजपा मंडल शाहपुर के द्वारा कोविड 19 की गाईडलाईन  का पालन करते हुए थाना शाहपुर में ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ,आई ,टी ,सेल जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय ,  मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज राव , मंडल मीडिया प्रभारी नीरज रजक उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।