नगर परिषद डिण्डोरी द्वारा दिनांक 06 08.2021 को समय दोपहर 3:00 बजे वाचनाला कक्ष पर परिषद की बैठक आयोजित की गयी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर परिषद डिण्डोरी द्वारा दिनांक 06 08.2021 को समय दोपहर 3:00 बजे वाचनाला कक्ष पर परिषद की बैठक आयोजित की गयी

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 6 अगस्त,नगर पंचायत के अध्यक्ष के आदेशानुसार नगर में विकास कार्य को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित एजेण्डी में चर्चा प्रारंभ हुई तहत 1. कोविड -19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन व कलेक्टर के द्वारा जारी निर्देशानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय लिया गया । सौन्दयाकरण को दृष्टिगत रखते हुए माँ नर्मदा के तटों पर विभिन्न स्थलों में वृक्षारोपण कराये जाने का निर्णय लिया।समस्त वार्डों में राशि 10-10 लाख के निर्माण कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया , जिसके तहत समस्त पार्षदो को निर्माण कार्य का नाम एवं स्थल चिन्हित कर अवगत कराये जाने का उल्लेख किया गया ।  वार्ड क्र . 13 जलासय में घाट निर्माण कार्य हेतु सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी ।बार्ड क्र . 08 में सब्जी मार्केट के सामने दुकान निर्माण कार्य टेण्डर राशि 76.18 लाख , वार्ड क्र . 07 में रानी अवालीबाई स्मारक स्थल कॉम्लेक्स तक कवर्ड नाली निर्माण कार्य राज्य आपदा निधि से किये जाने की। कम्पनी चोक से यातायात थाना तक मुख्य मार्ग में डिवाईडर निर्माण कार्य टेण्डर राशि 49.91 लाख तथा समनापुर तिराहा से कम्पनी चौक तक एवं यातायात थाना से चन्द्रविजय कॉलेज तक मुख्य मार्ग में डिवाईडा निर्माण टेण्डा राशि 47.57 लाख की सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गयी । वीरांगना रानी आवंती बाई स्मारक स्थल पर ध्वज स्तभ लगाये जाने का निर्णय लिया गया ।शमशान घाट कब्रिस्तान में शोक सभा कक्ष निर्माण कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया। अंत में कोविङ -19 द्वितीय चरण से प्रभावित मृतकों के आत्म शांति हेतु मौन धारण किया गया । 
आयोजित बैठक में निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे । नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम,महेश सिंह पाराशर उपाध्याक्ष , कुजलता ,आशीष वैश्य सारिका मंटू नायक श्रीमती शिवानी शर्मा , श्रद्धा सोनी,जानकी दिनेश बर्मन, आविद रजा खान ( सेफी खान ) रितेश जैन, अशोक सरैया, योगेश कुमार सरैया ,मोहन सिंह राठौर  अशोक दीक्षित , चन्द्रमोहन गर्ने श्री अशोक कुमार चौकसे, भूपतराम साहू राकेश शुक्ला ,उपस्थित थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।