आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 6 अगस्त,शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में भ्रष्टाचार सहित निर्माण कार्यों में मनमानी बरतना आम बात हो गई है। इसी का एक उदाहरण शुक्रवार को शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवाही में देखने को मिली। जब कलेक्टर रत्नाकर झा व जिला सीईओ अंजू अरुण कुमार विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा अंतर्गत किए गए लाखों के वृक्षारोपण की दयनीय हालत देख कर कलेक्टर रत्नाकर झा ने मौके पर मौजूद सहायक यंत्री अमरसाय राम,उपयंत्री आरपी ब्रम्हे सहित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाते हुए सात दिवस में वृक्षारोपण कार्य में सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर निलंबित करने सहित एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी।
Home
Unlabelled
चंदवाही हाईस्कूल में वृक्षारोपण कार्य की दयनीय हालत देख भड़के कलेक्टर, उपयंत्री व सहायक यंत्री को लगाई फटकार
चंदवाही हाईस्कूल में वृक्षारोपण कार्य की दयनीय हालत देख भड़के कलेक्टर, उपयंत्री व सहायक यंत्री को लगाई फटकार
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
