सिम वेरिफिकेशन के मांगे 11 रुपये , डॉक्टर के बैंक खाते से गायब हो गए 6 लाख - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सिम वेरिफिकेशन के मांगे 11 रुपये , डॉक्टर के बैंक खाते से गायब हो गए 6 लाख

फाईल चित्र
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 2 अगस्त, सिम वेरिफिकेशन के नाम पर साईबर शातिरों ने डॉक्टर से की ठगी महज 11 रुपये के चक्कर में डॉक्टर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 6 लाख रुपये उड़ा लिए।
साइबर शातिर ठगों ने रिटायर्ड डॉक्टर अम्बिका प्रसाद द्विवेदी को निशाना बनाया . 18 जुलाई 2021 को ठगों ने डॉक्टर को फोन पर कहा कि अगर आपने अपनी सिम वेरीफाई नहीं करवाया तो 24 घंटे के अंदर सिम बंद हो जाएगा .इसके बाद वेरिफिकेशन करने के लिए ठगों ने 11 रुपये नेट बैंकिंग से मांगे. ठगों के झांसे में आकर डॉक्टर ने जैसे ही अपने एसबीआई के खाते से 11 रुपये ट्रांसफर किये,तो लगातार उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के 15 मैसेज आए . इन मैसेज से पता चला कि उनके बैंक खाते से 6 लाख 423 रुपये गायब हो गए।
मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है,
डॉक्टर ने बैंक जाकर सारी जानकारी दी , जिसके बाद समान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई . पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।जिस नंबर से डॉक्टर के पास फोन आया था , उसकी लोकेशन झारखंड के जामताड़ा की थी।
लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दबिश दे डॉक्टर का मोबाईल ओर एक आरोपी को गिरफ्तार कर रीवा ले आयी 3 और अपराधी अभी फरार है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।