राजेन्द्र तांतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 3 अगस्त, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक डिंडौरी के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया इस दौरान बैंक के एम ,डी ,पॉल थामस ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस का खतरा अभी शत प्रतिशत टला नहीं है इसी के मद्देनजर बैंक की सभी शाखाओं को लॉकडाउन के दौरान जिले की जरूरतमंद जनता की सहायता के लिए तैयार रहने की बात कही इस दौरान शाखा प्रबंधक राघवेंद्र पटेल ,उपशाखा प्रबंधक रेवाराम झारिया डी ,एम ,आशीष मिश्रा, सी, एच ,देवेन्द्र गोडबोले स्कूल प्रधानाचार्य ब्रजेन्द्र कुमार संयोजक शंकर लाल नामदेव बच्चों के अभिभावक एवं सभी अचार्य दीदी आदि का सहयोग रहा।
