राजेंद्र तांतवाय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 12 अगस्त 2021 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण कुमार ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यो की जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए।
श्रीमति अंजू अरूण कुमार ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सभी हितग्राहियों को मनरेगा योजना से 95 दिवस की मजदूरी के तत्काल मस्टररोल जारी किए जाऐं।
उन्होने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यो में प्रति दिन लेबर नियोजन के कार्य में वृद्धि की जाऐं।
श्रीमति अंजू अरूण कुमार ने सभी सहायक यंत्री जनपद पंचायत करंजिया, अमरपुर एवं समनापुर को समीक्षा के दौरान संतोषजनक जानकारी नही दिए जाने पर कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी सहायक यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण वाटिका, स्कूल डायनिंग हॉल, स्कूल की बाउंड्रीबॉल के कार्य जो चिंहित किए गए है उनको तत्काल प्रारंभ कराया जाऐं। लंबित निर्माण कार्यो की जियोटेग प्राथमिकता के आधार पर किया जाऐं।
उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है उनका तत्का्ल कार्य प्रारंभ किया जायें। जिन्हे द्वितीय किश्त जारी हो चुकी है उन्हे आगे का कार्य कराने के लिये प्रोत्साहित किया जायें और तृतीय किश्ते प्राप्त होने वाले हितग्राहियों के आवास के कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के प्रयास किये जायें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान में आवास के कार्यो की अभी से मॉनीटरिंग की जायें ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जा सकें। पंचायती राज पन्द्रॉहवां वित्तस आयोग, बीपीडीपी अपलोड एवं सिटीजन चार्टर लंबित ऑडिट कंडिकाओं की समीक्षा करते हुए तत्काल जबाव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्व्च्छ भारत मिशन में एसएलडब्यूएम की प्रगति एवं एमआईएस में अंतर को समाप्त करने के निर्देश दिए गए है।
बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त हो रही शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जायें। 100 दिवस एवं 300 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर समस्याओं का निराकरण कर शिकायतकर्ताओं से संतुष्टिपूर्वक बंद कराया जाना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डी.एस.बघेल, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन संगीता सोनी, लेखाधिकारी शरद मरावी, राजकुमारी गुप्ता, वरिष्ठ् डाटा मैनेजर प्रवीण गुप्ता, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अति.कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना उपस्थित रहें।
