शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार11 अगस्त, बीआरसी भवन शहपुरा में एसडीएम शाहपुरा काजल जावला की अध्यक्षता में 10 अगस्त को जनपद शहपुरा तथा मेहंदवानी के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन करने वाली 35 महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर का  आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पीओएस मशीन संचालन में आ रही समस्याओं का जिले में कार्यरत तकनीकी इंजीनियर स्वदेश यादव के द्वारा निराकरण किया गया एवं मशीन संचालन नवीन तकनीकी जानकारियों से सभी के समक्ष लोगों को अवगत कराया गया कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी के द्वारा दुकान से संबंधित सभी बिंदुओं की जानकारी दी गई शहपुरा  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला के द्वारा सभी समूह के पदाधिकारियों से दुकान का संचालन सभी प्रकार के सुझाव दिए गए प्रशिक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी आजीविका तथा तेजस्वी परियोजना ब्लॉक समन्वयक संबंधित समन्वयक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।