आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 अगस्त,डिंडोरी जिला के अमरपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भानपुर में ग्राम सभा के दौरान पीसीओ इंदर सिंह धूमकेतु की ड्यूटी लगाई गई थी।लेकिन पीसीओ के द्वारा ग्राम सभा मे नशे की हालत में धुत होकर पहुँचे और जमीन पर ही सो गए । इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ जिसके बाद सीईओ अमरपुर ए स कुशराम ने पीसीओ इंदर सिंह धूमकेतु को नोटिस जारी करने की बात कही।सीईओ ने बताया कि इसके पूर्व में भी पीसीओ शराब के नशे में हरकते कर चुके है।
पीसीओ की हरकतें देखकर ग्रामीणों में रोष,ग्राम के रोजगार सहायक ने फ़ोन पर दी जनपद सीईओ को जानकारी और नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
