आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 अगस्त जिले लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में अलग अलग स्थानों से आये दिन मकान गिरने की खबरे अति है,बेघर लोग छपरी एवं प्लास्टिक ढककर रहने को मजबूर हैं। बावजूद इनकी पीड़ा समझने वाला कोई नहीं है। ऐसी ही घटना मंगलवार की रात्रि को विकास खंड मुख्यालय मेंहदवानी के सहना टोला में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सामने आई जहाँ रामकुमार साहू का घर जमींदोज हो गया। घर ढहने के दौरान घर में रखे सभी खाने-पीने की वस्तुएं तथा कपड़े मलबे में ही दब गए परंतु कोई हताहत नहीं हुआ।पर गरीब का आशियाना बिखर गया। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी नायब तहसीलदार मेंहदवानी को दे दी है और मुआवजे की मांग की है।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
