आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 अगस्त,विकास खंड मुख्यालय मेंहदवानी के ग्राम पंचायत भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण दिखाया। प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का उपयोग तथा रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गैस कनेक्शन का लाभ लेने महिलाएं आवश्यक दस्तावेज लेकर गैस एजेंसी जाकर सम्पर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। गैस एजेंसी के संचालक असफाक खान ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 02 का शुभारंभ मंगलवार को हो गया है महिलाएं आवश्यक दस्तावेज लेकर एजेंसी में आकर केवाईसी कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पार्ट 2 के शुभारंभ कार्यक्रम में सरपंच चन्द्रसिंह उइके, समाजसेवी ममता तिवारी सहित ग्राम सारसडोली तथा मेंहदवानी की लगभग आधा सैंकड़ा महिलाएं उपस्थित थीं।
Home
Unlabelled
मेंहदवानी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पार्ट 0.2 का शुभारंभ
मेंहदवानी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पार्ट 0.2 का शुभारंभ
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
