मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी ने पीड़ित किसानो के साथ कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी ने पीड़ित किसानो के साथ कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 अगस्त,डिण्डौरी  जिले के जनपद पंचायत करंजिया गोरखपुर के किसानों के साथ निजी कृषि दुकानदार के व्दारा धोखाधडी़ करने के मामला को लेकर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी के जिला अध्यक्ष रेवा झारिया ,जिला कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई. टी. सेल जिला अध्यक्ष इंजी. प्रथ्वी झारिया ,तथा पीड़ित किसानो के साथ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है,तथा उनसे माँग की हैं की किसानों की लगभग 40 एकड़ से अधिक खेतों में पक रही सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई हैं, जो गोरखपुर के तीन से अधिक किसानों के खेत में लगाया गया था सोयाबीन की फसल में नीदानाशक दवाई का प्रयोग  गोरखपुर के एक निजी कृषि दुकान से खरीद कर किया गया  था, दुकान दार ने किसानों को भ्रमित कर धान में बड़ रही नींदा को खत्म करने वाली  टोपमिक्स नींदानाशक दवा थमा दी और देते हुए किसानों को भरोसा भी दिलाया कि यह दवा भी सोयाबीन में उग रही नीदा को नष्ट कर सकती हैं और नष्ट कर देती हैं इसे बहुत से लोग ले गए हैं , इधर जानकारी के अभाव में इन किसानों ने इस दवा का छिड़काव सोयाबीन के खेत में कर दिया जिसके देखते ही देखते कुछ दिनों बाद ही लगभग 40 एकड़ खेत से अधिक में लगी सोयाबीन की फसल धीरे - धीरे नष्ट व जलने  लगी और फिर इसके बाद पूरी सोयाबीन की फसल आग की तरह लाल पिला होकर बर्बाद हो गई,मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी  जिला अध्यक्ष रेवा झारिया तथा जिला कांग्रेस सोशल मीडिया एवं आई. टी. सेल जिला अध्यक्ष इंजी. प्रथ्वी झारिया एवं पीड़ित  किसानों  ने दुकान संचालक के उपर करवाई की माँग करते हुए कृषि केन्द्र संचालक शुभम हर्ष कौतु पर एफआईआर दर्ज कराने वा बर्बाद हुई लगभग 15 लाख की सोयाबीन की फसल के मुआवजे की गुहार लगाई  हैं ,  
 इन पीड़ित किसानो  की फसल हो बर्बाद हुई हैं  -पीड़ित किसान शिवम राय के 18 एकड़, रामेश्वर राय के 25 एकड़ व ओमप्रकाश राय के 10 एकड़ में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं, 
किसानो के अनुसार कृषि  दुकान संचालक को उपयुक्त जानकारी नही हैं।
दुकान संचालक मनमाने तौर पर  विक्रय किये जाने वाली  दवाई को क्षेत्रीय किसान खरीद कर और अपने संकट मोल ले रहे हैं।  मामले में परेशान हुए पीड़ित किसान  कृषि दुकान की पंजीयन की जांच करने की मांग की गई हैं।  मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी डिंडौरी ने कहा की यदि इन पीड़ित किसानों को न्याय नही मिला तो हम लोगो के  द्वारा किसानों के साथ गोरखपुर मे जन आंदोलन करेंगे ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।