राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 अगस्त,डिंडोरी जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दिनांक 10 /8 /2021 को नागरिक अधिकार घोषणा पत्र( सिटीजन नागरिक चार्टर) के संबंध में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था !जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए 126 सेवाओं का व्याख्यान किया जाना था, जिसमें जिले की प्रेत्यक ग्राम पंचायतों में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई थी ,जिसकी देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था, लेकिन ग्राम पंचायत मुड़िया कला जोकि जिले से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ,वहां पर नियुक्त नोडल अधिकारी केतकी परस्ते अनुपस्थित थी ,ऐसा नहीं है ,कि केतकी परस्ते जी के द्वारा पहली बार ग्राम सभा से अनुपस्थित होना पाया गया हो, जब कभी भी केतकी परस्ते जी का नाम नोडल अधिकारी के रूप में मुड़िया कला पंचायत में दिया जाता है ,वह हमेशा ग्राम सभा से अनुपस्थित रहती हैं ,इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रेम सिंह वालरे जी से बात की गई ,तो उन्होंने बताया कि कभी भी केतकी परस्ते जी हमारे ग्राम सभा में नहीं आती है, इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाती है, लेकिन फिर भी हमेशा नोडल अधिकारी केतकी परस्ते को ही बनाया जाता है, ग्रामीणों का कहना है, कि जब जो अधिकारी हमारे ग्राम सभा में नहीं आता, तो उसकी ड्यूटी ही क्यों लगाई जाती है!
