बेवजह गाड़ी के कागज चेक करने पर लगी रोक, आदेश के उलंघन पर तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बेवजह गाड़ी के कागज चेक करने पर लगी रोक, आदेश के उलंघन पर तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 अगस्त,अब ट्रैफिक पुलिस कहीं भी खड़े होकर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान नहीं कर पाएगी। चेकिंग के नाम पर चालान काटे जाने की कार्यप्रणाली को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अगर कहीं से इस तरह की चेकिंग की जाती है, तो फिर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 
डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने निर्देशित करते हुए कहा कि भोपाल में
यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी / कर्मचारियों को वाहन चालकों के पेपर आदि चेक करने की आवश्यकता नहीं है । ट्रैफिक में लगे सभी अधिकारी / कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि नियमानुसार वाहन संचालित होते रहे । 
भोपाल डीआईजी वली ने बताया कि चेकिंग के कारण ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिली हैं । पुलिस का पहली ड्यूटी ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाए रखने का है । इस कारण यह निर्देश दिए हैं ।आदेश के 24 घंटे में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है । टीआई , एएसआई और एक कॉन्स्टेबल मंगलवार सुबह 11:00 बजे रेत घाट पर चेकिंग के दौरान ड्राइवर से कागजत मांगे थे इसकी शिकायत मिलते ही तीनों को लाइन अटैच कर दिया गया है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।