आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 12 अगस्त, कलेक्टर रत्नाकर झा ने निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
कन्या शिक्षा परिसर रूसा जप करंजिया के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए कलेक्टर रत्नाकर झा ने 26 करोड़ 84 लाख की लागत से ग्राम रूसा , जनपद पंचायत करंजिया में निर्माण हो रहे कन्या शिक्षा परिसर भवन का निरीक्षण किया । उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर का निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । आगे निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार न होने पर उपयंत्री के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करने को कहा । कलेक्टर झा बुधवार को कन्या शिक्षा परिसर रूसा के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे । उन्होंने कन्या शिक्षा परिसर की छत में पानी का भराव होने के पर पानी निकासी का प्रबंध करने के निर्देश दिए । जिससे छत के पानी का निकासी हो सके । कार्यपालन यंत्री पीआईयू ने कहा कि छत की ग्रेडिंग कर पानी निकासी का प्रबंध कर लिया जाएगा । कलेक्टर झा ने इस दौरान कन्या शिक्षा परिसर के कमरों का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कमरों के कोनों को निर्धारित माप अनुसार मिलाने के निर्देश दिए । उन्होंने उपयंत्री से कन्या शिक्षा परिसर के दीवारों के प्लास्टर कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराई । उपयंत्री ने प्लास्टर के कार्य को गुणवत्ताहीन बताया । कलेक्टर झा ने प्लास्टर कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने कार्यपालन यंत्री पीआईयू को कहा कि कन्या शिक्षा परिसर के निर्माण कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । जिससे निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक पूरा हो सके । कलेक्टर झा कन्या शिक्षा परिसर तक पहुंच मार्ग को भी दुरूस्त करने के निर्देश दिए , जिससे आवागमन में कठिनाई न हो ।
