सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के फार्मासिस्ट प्रवीण उपाध्याय को बनाया गया स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के फार्मासिस्ट प्रवीण उपाध्याय को बनाया गया स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष

आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 13 अगस्त,मध्य प्रदेश स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के 8 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में पदस्थ फाॅर्मासिस्ट प्रवीण उपाध्याय को डिंडौरी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  संगठन में ऊर्जा के साथ फार्मासिस्ट हित की गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य एसोसिएशन के जबलपुर संभागीय अध्यक्ष शरद मेश्राम की अनुशंसा पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह एवं संगठन महामंत्री कमलेश सिंह से चर्चा के उपरांत जबलपुर संभाग के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
फार्मासिस्ट प्रवीण उपाध्याय के मध्यप्रदेश स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन के डिंडौरी जिलाध्यक्ष बनने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के बीएमओ डॉ सत्येंद्र कुमार परस्ते सहित सभी कर्मचारियों व इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।