कलेक्टर रत्नाकर झा ने उपयंत्री, सुपरवाईजर और फार्मासिस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर रत्नाकर झा ने उपयंत्री, सुपरवाईजर और फार्मासिस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देष दिए

आई विटनेस न्यूज़ 24, 12 अगस्त 2021 कलेक्टर ने जपं बजाग और करंजिया के निर्माण कार्य व टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण डिंडौरी। कलेक्टर रत्नाकर झा ने  एन.एस. कुषवाहा उपयंत्री लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए हैं। उन्हें उक्त नोटिस कोविड केयर सेंटर गाडासरई के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति होने के कारण दिया जा रहा है। 
कलेक्टर झा बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गाडासरई में कोविड केयर सेंटर के निर्माण कार्याें का निरीक्षण कर रहे थे। कलेक्टर झा ने इस दौरान कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देष दिए कि कोविड केयर सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मिस्त्री एवं मजदूरों की संख्या बढाई जाए। निर्माण कार्य की लगातार माॅनीटरिंग करें।  
कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में टीकाकरण के लिए 42 टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए हैं। इन टीकाकरण केन्द्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर झा ने टीकाकरण का सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करनें को कहा है। इसके बावजूद भी करंजिया जनपद के टीकाकरण केन्द्र गोरखपुर में सुपरवाईजर मोलसिंह धुर्वे और फार्मासिस्ट सुश्री पूजा अरूसिया के द्वारा टीकाकरण के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी। कलेक्टर झा ने सुपरवाईजर और फार्मासिस्ट की इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने टीकाकरण की रिपोर्ट नियमित रूप से एंट्री करने को कहा। इस कार्य के लिए षिक्षा विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाने के निर्देष दिए। कलेक्टर  झा ने इसी प्रकार से टीकाकरण केन्द्र गाडासरई और रूसा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से टीका लगाने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। जिससे टीकाकरण केन्द्रों के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 
कलेक्टर रत्नाकर झा ने इसके बाद 66 लाख 48 हजार की लागत से निर्माण हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरखपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देष दिए। इसके बाद हाई स्कूल उमरिया में 41 लाख 85 हजार की लागत से निर्माण हो रहे अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त कक्ष का निर्माण और सेंटिंग कार्य कुषलतापूर्वक करने के निर्देष दिए। उन्होंने इसके बाद ग्राम गोपालपुर से दलदल कपोटी तक सडक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त सडक निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देष दिए। 
क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत करें:- 
कलेक्टर रत्नाकर झा ने सोनतीरथ नदी में क्षतिग्रस्त पुलिया का मरम्मत करने के निर्देष दिए। जिससे ग्राम गोपालपुर से दलदल कपोटी तक आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत कार्य के लिए स्टीमेट प्रस्तुत करने को कहा। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।