आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 2 अगस्त, विकास खण्ड बजाग अंतर्गत ग्राम गाड़ासरई में बने शासकीय महाविद्यालय तक पहुंचने में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता महाविद्यालय निर्माण के बाद न ही उच्च अधिकारियों ने इसकी सुध ली न ही जनप्रतिनिधियों ने हालात ये ही कि छात्रो को पैदल ही बस स्टैंड से या फिर मैन रोड से महाविद्यालय तक जाना पड़ता है क्योंकि महाविद्यालय रोड में न ही मोटरसाइकिल चलने जैसे हालात है ना ही अन्य चार पहिया वाहन छात्रों की माने तो उनका कहना है कि रोड में कई जगह इतना कीचड़ है की उसपर चलना मुश्किल हो जाता है , साथ ही किसी दिन ज्यादा पानी गिर जाता है तो जंगल का पूरा पानी रोड से बहता है तो हमे घंटो इन्तेजार करना पड़ता है और हमे घर पहुंचने में बहुत समय हो जाता है।
वहीं अभिभावकों की माने तो उनका कहना है कि जब शासन ने महाविद्यालय का निर्माण चालू कराया था तभी उन्हें रोड का भी सी सी करण करा देना था क्योंकि पास में ही जंगल है जिसका पूरा पानी बहुत गति से रोड में गिरता है जिसके साथ सांप, जैसे अनेक जानवर भी बहकर आ जाते है जिससे हमारे बच्चों को आने जाने में खतरा बना रहता शासन को इस ओर जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए नही तो किसी दिन अप्रिय घटना घट सकती है।
आपको बता दे कि पिछले 2 वर्षों से महाविद्यालय को कोविड सेंटर बनाया गया था जहाँ जिले के समस्त उच्च अधिकारियों ने दौरा किया है पर वहां के हालात सुधारने की पहल अभी तक किसी के द्वारा नही की गई।
