आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 2 अगस्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, के तत्वाधान में आज 22 जुुुलाई से चल रहे अनिश्चित कालीन आंदोलन में प्रदेश व्यापी सरकार की हठधर्मिता को तोड़ने के लिए काले मटकी तोड़ी गयी जनपद इकाई अमरपुर में संजय उईके ब्लॉक अध्यक्ष के अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
संयुक्त मोर्चा प्रदेश स्तरीय आहान पर चल रहे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल का 12 दिन में ब्लॉक अमरपुर मटकी फोड़ प्रतियोगिता शासन की तानाशाही रवैया के विरोध में जनपद पंचायत अमरपुर में पूरे जोश के साथ काली मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मनोज शुक्ला ने काली मटकी को तोड़कर शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें संयुक्त मोर्चा के सभी 17 घटक संगठनों के अधिकारी कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लामबंद रहे थे बता दें कि जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी तब तक हम लोगों द्वारा कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा, बताया जाता है की,कल, दिन मंगलवार को,सुंदरकांड के पाठ किया जाएगा जिसमें संयुक्त मोर्चा 17 घटक संगठनों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
