अन्न उत्सव में आने का दिया निमंत्रण
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 5 अगस्त, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा शाहपुर के मंडल अध्यक्ष वा जनपद उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ने आनाखेड़ा और कसईसोडा में जाकर खाद्यान्न की पात्रता पर्ची का वितरण किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा आगामी 7 तारीख दिन शनिवार को अन्न उत्सव के माध्यम से पात्र परिवारों को निशुल्क राशन वितरण किया जावेगा जिसमें आप सभी शनिवार को अपने राशन दुकानों में जाकर थैला से राशन प्राप्त कर सकते हैं और आगामी नवंबर तक निशुल्क राशन दिया जावेगा इस अवसर पर मंडल के महामंत्री रामानुज राव अधिवक्ता मिथिलेश कनौजिया उपस्थित रहे
