चरमराई हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का धरना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

चरमराई हुई विद्युत व्यवस्था के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस का धरना

आईविटनेस न्यूज़ 24 - मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के नेतृत्व में मंडलम शाहपुर में स्थित विघुत विभाग के कार्यालय के सम्मुख कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया वरिष्ठ कांग्रेसी गिरवर मलगाम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँव के लोग एक दो बल्ब ही जलाते हैं उनके घरों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन नही है फिर भी उनके बिल हजारों रुपए आते हैं शाहपुर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा खुली लूट की जा रही है वही ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी विक्रमपुर के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सिंगल बत्ती कनेक्शन मुफ्त में दिया जाता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आई है उपभोक्ता को बिजली नहीं मिलती और हजारों रुपये के बिल थमा दिए जाते बढे हुए बिजली बिल सुधरवाने के लिए उपभोक्ता की चप्पल घिट जाती है पर बिल नहीं सुधरता ब्लाॅक अध्यक्ष ने विधुत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ग्रामीण क्षेत्र की विधुत व्यवस्था सुचारु रूप से नही की गई एवं बढे हुए बिजली बिल नहीं सुधारे गए तो कांग्रेस पार्टी विशाल आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी इसके पश्चात सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी शाहपुर को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपकर बिजली के नाम से हो रही लूट पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया इस धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन में ब्लाॅक अध्यक्ष अमित गुप्ता ,विक्की खान, गिरिबर मलगाम ,कंधी लाल नामदेव ,बिस्सू श्रीबास, नीलेश गुप्ता, तीरथ माँझी (पप्पू) कुलदीप उइके ,अजहर खान ,नंदू बनबासी, कपूर बनबासी, दुर्गेश झरिया, सुमंत पत्ता, सुरेन्द मरकाम, भगत मारवी, चेतसिंह , मुन्ना झरिया, तुलसी यादव, सोनसिह ,सम्हार मरावी, ज्ञानी, बलबीर मसराम ,संदीप पड़वार, भद्दु लाल ,रामू लाल , अतरसिंह, भागसिंह , चरन सिंह , उमेद सिंह गोलू , शान्तोष कुमार , बलिराम एवं समरू सिंह उपस्थित रहे

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।