आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 अगस्त,शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में गुरुवार को हरियाली महोत्सव एव पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, ईको क्लब एवं महाविद्यालयीन स्टाफ सहित एन.एस.एस. के विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्राचार्य डॉ. एस. के. बर्मन के निर्देशन में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत करंज, अशोक, आम आदि के कुल 65 पौधे रोपित किये गये। प्राचार्य द्वारा पौधों के संरक्षण, पौधे-रोपण में रुचि, उपयोगिता एवं महत्व पर जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरुक किया गया।
इको क्लब प्रभारी डॉ. जी. के. सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आई. सी. परणा ने पौधों की उपयोगिता एवं महत्व को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों से अपील किये कि सभी को अपने घर, आंगन, बाड़ी, खेत आदि में आवश्यक रूप से पौधारोपण कर उनका संरक्षण करें, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके एवं संतुलन बना रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जे. आर. झारिया, प्रो. एम. एस. मार्को, डॉ. एम. के. आर्मो, मॉडल कॉलेज से डॉ. नितिन सहरिया, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. कृष्ण गोपाल तिवारी, डॉ. गजेन्द्र रावत, डॉ. राजकरण, डॉ. ममता दुबे, संजीव द्विवेदी, शिवेन्द्र सिंह, जफर जिलानी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सुशील कुमार, सतपाल सिंह, कोलेराम मार्को, ज्ञानेश्वर, जयंत मार्को, चन्द्रभान सिंह पट्टा एवं अन्य विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
