3 वर्षीय मासूम को बाईक सवार ने मारी टक्कर, महिला नायब तहसीलदार की दरियादिली स्वयं के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुचाया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

3 वर्षीय मासूम को बाईक सवार ने मारी टक्कर, महिला नायब तहसीलदार की दरियादिली स्वयं के वाहन से जिला चिकित्सालय पहुचाया

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 5 अगस्त, डिंडोरी थाना क्षेत्र की ग्राम सक्का में बाइक ने 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य राज को बाइक ने टक्कर मार दी जिसके चलते लक्ष्य को सिर चेहरे और पैर में गम्भीर चोटे आई है लहूलुहान हालात में लक्ष्य तड़पने लगा।वही नजदीक ही रोको टोको अभियान के तहत चालानी कार्यवाही कर रही अमरपुर क्षेत्र की महिला नायब तहसीलदार नीलम श्रीवास की घायल बच्चे पर नजर पड़ी। नायब तहसीलदार अमरपुर ने 3 साल के घायल लक्ष्य को उसके परिजनों के साथ अपने स्वयं के सरकारी वाहन में लेकर जिला चिकित्सालय डिंडोरी लेकर पहुँची और सामने खड़े होकर बच्चे का इलाज कराते हुए लापरवाह बाइक चालक के खिलाफ कार्यवाही कराई।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।