आई विटनेस न्यूज 24, गुरूवार 5 अगस्त,संगीत में रुचि रखने वाले नगर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली संस्था डिण्डौरी स्टार स्टेज ने बुधवार 4 अगस्त को सुप्रसिद्ध गायक किशोर कुमारजी के जन्मदिवस के अवसर पर मंसूरी हाल में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम किशोरजी के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत कि गई। फिर डिण्डौरी स्टार स्टेज के नवोदित गायकों द्वारा समा बांधा जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह (भा. पु.सेवा.)ने भी अपनी सुमधुर आवाज़ में किशोर दा द्वारा गाया हुआ गीत चलते-चलते मेरे यें गीत याद रखना ...गा कर समा बांधा और कहा कि डिण्डौरी स्टार स्टेज ने जिले की प्रतिभाओं को एक मंच देने का कार्य किया हैं,जो क़ाबिले तारिफ़ हैं।
वहीं इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले रोटरी क्लब डिंडोरी नर्मदा वैली के अध्यक्ष अखिलेश सोनी व उनकी टीम भी बधाई के पात्र हैं ।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडौरी स्टार स्टेज के यूट्यूब पेज पर किया गया जिसमे तकनीकी सदस्य मुकेश प्रधान तथा अकील अहमद सिद्दीकी (अक्कु)द्वारा योगदान दिया गया मंच का संचालन मुकेश खम्परिया ने किया ।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब क़े पूर्व अध्यक्ष कमलेश अवधिया व संदीप तिवारी ,सचिव डॉ.साजिद पठान , तक़ाज़ अहमद मंसूरी, रोहित बुनकर ,व डिण्डौरी स्टार स्टेज के आशीष जोशी (मिंटू),दीपक पांडे,अकील अहमद सिद्दीकी, लक्ष्मी प्रसाद, शुभम पांडेय, गोलू बर्मन, सोनाली नेपाली, पारुल जैन,म्रदुवाणी वैश्य,श्रीराम उरैती,अविनाश टाँड़िया(मिंटा), पवन चौरसिया, सुशान्त जैन, प्रतीक गुप्ता, दीपक ताम्रकार उपस्थित रहे।
